टीपी नगर के सी-मार्ट में लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो…..

1 Min Read


कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के टीपी नगर चौक में संचालित सी-मार्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें को देख दुकान के कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई, सभी दुकान से बहार निकल गए। घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल कर्मी की टीम मौके पर पहुंचे और आप पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

सी-मार्ट से धुआं निकलता देख आसपास के दुकानों और लोगों में भी हड़कंप मच गया। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल कर्मी की टीम मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे में दुकान के कई सामान जलकर खाक हो गए।

Share This Article