कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के कुसमुंडा आवासीय क्षेत्र में करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक नहाने के बाद तार में कपड़े सुखा रहा था, तार में करंट प्रवाहित होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गया। चीख सुनकर पत्नी बचाने के लिए दौड़ी, इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गई। इस घटना में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक कुसमुंडा के आदर्श नगर मनगांव बस्ती में दुर्योधन मोहंता का परिवार निवास करता है। मूलतः उड़ीसा का रहने वाला दुर्योधन अपनी पत्नी भारती और 10 साल के बेटे के साथ निवास करता था। दंपति का 10 साल का बेटा स्कूल गया हुआ था। कुसमुंडा खदान में ठेका कंपनी में कार्यरता दुर्योधन सुबह के वक्त नहा कर घर के बाहर पोल से लगे तार पर कपड़ा सुखा रहा था। तभी अचानक से कपड़ा सुखाने वाले तार में करेंट आ गया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर चिपक गया। पत्नी ने पति को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। वहीं आसपास के पड़ोसियों को जब घटना की जानकारी हुई, तो आनन फानन में दोनों को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची है मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, इस दौरान हुआ हादसा…
