फांसी के फंदे पर लटकती मिली छात्रा की लाश, मचा हड़कंप
बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: बिलासपुर जिले के सरकंडा क्षेत्र में एक 9वी की छात्रा ने फांसी लगा ली। इस हाल में देखते ही परिजन उसे फंदे से उतारकर अपोलो हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। छात्रा ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जहां वसंत विहार के पास रहने वाली एंजल जैसवानी 9 वीं कक्षा की छात्रा थी। रात में वह अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती मिली, परिजनों ने तुरन्त फंदे से नीचे उतारकर छात्रा को अपोलो हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कि जिसमें पता चला कि छात्रा मोबाइल पर ज्यादा समय बिताती थी। परिजन उसे मना करते हुए पढ़ाई पर ध्यान देने कहा करते थे। परिजन उससे मोबाइल ले लिए थे, आशंका जताई जा रही है कि मोबाइल के कारण छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
