कोरबा में ट्रक चालक से लूट की कोशिश, विरोध करने पर सिर पर किए ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, देखें वीडियो…..

By Atul Yadav - Editor
3 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के पश्चिमी थाना क्षेत्र में लूटपाट का विरोध करना एक ट्रक चालक को भारी पड़ गया। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात दो बदमाशों ने कोयला लोड ट्रक चालक पर धारदार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल चालक का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस से मिली सूचना के अनुसार कुसमुंडा से लैंको अडानी पावर प्लांट की ओर कोयला लेकर जा रहा ट्रक तकनीकी खराबी के कारण लीडुग्गु मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान दो युवक चालक जयप्रकाश के पास पहुंचे और उससे मोबाइल फोन तथा नकदी की मांग करने लगे।

जब चालक ने लूटपाट का विरोध करते हुए सामान देने से इनकार कर दिया तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए चालक वहां से भागने लगा, लेकिन बदमाशों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर पहुंचकर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल चालक किसी तरह अपनी जान बचाते हुए पास के एक मकान में घुस गया। घर के लोगों के शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही 112 आपातकालीन सेवा की टीम घटनास्थल पहुंची और घायल को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक, चालक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते आठ टांके लगाने पड़े हैं। वहीं पैर में लगी चोट के लिए दो टांके लगाए गए हैं। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक चालक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते आठ टांके लगाने पड़े हैं। वहीं पैर में लगी चोट के लिए दो टांके लगाए गए हैं। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूटपाट के प्रयास और हत्या की कोशिश की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share This Article