छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक मौसम में नहीं होगा बदलाव, छाए रहेंगे बादल, कुछ इलाकों में हो सकती है बारिश

2 Min Read

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक मौसम में नहीं होगा बदलाव, छाए रहेंगे बादल, कुछ इलाकों में हो सकती है बारिश


रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   बंगाल में बने नए सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ में फिलहाल कड़ाके की ठंड से राहत है। नमी की वजह से कई जिलों में दिन और रात का तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री तक बढ़ गया है। जिससे लोगों को ठंडी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई बदलाव के आसार  नही है। आज आसमान में बादल छाए रहेंगे साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 31.7 डिग्री कांकेर में दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री अम्बिकापुर में दर्ज किया गया है। आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की आशंका जताई गई है। राजधानी रायपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया है। बीते दिन बस्तर संभाग के जिलों में हल्की बारिश हुई। वहीं बस्तर में रात का तापमान 17.6 डिग्री, बीजापुर में 18.3 डिग्री, दंतेवाड़ा में 17 डिग्री और सुकमा में 19.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।  इन जिलों में तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री कम था।

एक तरफ जहां लोगों को ठंड से राहत मिली है। वहीं, दूसरी तरफ कई इलाके में बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि बादल हटने के बाद एक बार फिर से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा।

Share This Article