घर में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पसरा मातम
बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले के तखतपुर के वार्ड क्रमांक-9 में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया है इसका अभी पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से परिजनों में मातम छा गया है।
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। जहां वार्ड क्रमांक-9 मृतक राजा पटेल (27 वर्ष) अपने परिवार के साथ निवास करता था। आज सुबह जब राजा का बड़ा भाई राजा के कमरे में गया तो देखा कि राजा फांसी के फंदे से लटक रहा था। बड़े भाई ने तत्काल परिजनों को बुलाया और राजा को फांसी के फंदे से नीचे उतारा लेकिन राजा की सांस थम चुकी थी। परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं है। मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
