शराब दुकान के पास मिली युवक की लाश, फैली सनसनी

1 Min Read

शराब दुकान के पास मिली युवक की लाश, फैली सनसनी

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में खमतराई शराब दुकान के पास एक युवक की संदिग्ध लाश मिली है। लाश मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल में जुट गई है।

वहीं मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं शराब दुकान के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के इलाके में मुनादी कर रही है।

 

Share This Article