कार गैरेज में मिली महिला की लाश के मामले में पीएम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

RAVI RATHORE
2 Min Read

कार गैरेज में मिली महिला की लाश के मामले में पीएम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   रायपुर जिले में कार के अंदर एक महिला की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दुष्कर्म कर महिला की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह पूरा मामला कोतवाली थाना का है। 8 सितंबर को गैरेज के बाहर एक कार के अंदर महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली थी। पुलिस ने मृतिका की उम्र करीब 40 वर्ष होने की जानकारी मीडिया को दी थी। मृतका महिला का पीएम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने की बात सामने आई थी। जिसके बाद से पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई थी। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर लोगों से पूछताछ की। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दाऊद दीप और सिद्धार्थ दीप दोनों सफाई कर्मी है और स्वीपिंग का काम करते है। जिस महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या की गई थी वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। अक्सर आसपास के इलाके में घूमते रहती थी। दोनों आरोपियों ने महिला का फायदा उठाया और उसकी हत्या कर दी थी।

Share This Article