प्रैक्टिकल के दौरान एसिड से छात्र हुआ घायल, इस दौरान हुआ हादसा

1 Min Read

प्रैक्टिकल के दौरान एसिड से छात्र हुआ घायल, इस दौरान हुआ हादसा

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   बिलासपुर जिले से एक बड़ी संख्या सामने आई है यहां एक प्रैक्टिकल के दौरान स्कूली छात्र पर एसिड गिर गया, जिसमें छात्र का पीठ बुरी तरह झुलस गया। आनन फानन में छात्र को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला तखतपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल का है। घायल छात्र 11 वीं कक्षा में पढ़ता है। बताया जा रहा है कि प्रैक्टिकल करने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई और गुस्से में आकर एक छात्र ने एसिड अपने साथी की पीठ पर फेंक दिया, जिससे उसकी पीठ गंभीर रूप से झुलस गई। इसके बाद घायल छात्र को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से स्कूल में हड़कंप मच गया है। वहीं इस मामले में एसिड फेंकने वाले छात्र को स्कूल से 20 जनवरी तक निष्कासित कर दिया गया है।

Share This Article