रक्षाबंधन पर मायके आई महिला ने महानदी में लगाई छलांग, स्कूटी और दुपट्टा बरामद, तलाश जारी….

1 Min Read

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले के आरंग के ग्राम पारागांव में सोमवार सुबह एक महिला ने नेशनल हाईवे-53 पर बने महानदी पुल से छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू कर दी है।

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पुल पर एक स्कूटी खड़ी मिली है। वहीं, पुल की रेलिंग में एक दुपट्टा बंधा हुआ था। जांच के दौरान स्कूटी और दुपट्टे के आधार पर महिला की पहचान स्वाति त्रिवेदी (27 वर्ष) के रूप में हुई है। हालांकि किसी ने महिला को कूदते हुए प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि उसने पुल से नदी में छलांग लगाई है। इसी वजह से गोताखोर लगातार नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार स्वाति रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए अपने मायके पारागांव आई हुई थी। उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी से हुई थी। दंपत्ति का ढाई माह का एक बच्चा भी है। फिलहाल पुलिस महिला के परिजनों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू की जांच की जा रही है।

Share This Article