DKM Education Center में रंगों और उमंग के साथ संपन्न हुआ भव्य होली मिलन समारोह

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

DKM Education Center में रंगों और उमंग के साथ संपन्न हुआ भव्य होली मिलन समारोह

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   DKM Education Center, बिलासपुर में 1 मार्च को रंगों का पर्व होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सेंटर के हेड हर्सीत सिंह, सेंटर मैनेजर दिशा मैम, समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर भाग लिया और आयोजन का भरपूर आनंद उठाया।

हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी DKM Education Center में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की रोचक एवं मनोरंजक गतिविधियाँ रखी गईं, जिनमें छात्रों के साथ-साथ स्टाफ सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। रंग, संगीत और उल्लास से भरे इस आयोजन ने पूरे परिसर को खुशनुमा माहौल से भर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आपसी भाईचारा, सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा, जिसमें केंद्र पूरी तरह सफल रहा।

Share This Article