चैत्र नवरात्र 2026: चैत्र नवरात्र में व्रत और पूजा के दौरान इन गलतियों से बचें

By Atul Yadav - Editor
3 Min Read

चैत्र नवरात्र 2026:  चैत्र नवरात्र 2026 इस बार 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगा। हिंदू धर्म में इसे बेहद पवित्र पर्व माना जाता है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और भक्त व्रत रखकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्र केवल पूजा का समय नहीं है, बल्कि आचरण, खानपान और दिनचर्या में भी पवित्रता बनाए रखना चाहिए।

विशेष रूप से इन नौ दिनों के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें:

  1. तामसिक भोजन से दूर रहें
    नवरात्र के दौरान मांस, शराब, लहसुन और प्याज जैसे तामसिक चीजों का सेवन वर्जित है। सात्विक भोजन करने से मन शांत और सकारात्मक बना रहता है।
  2. क्रोध और विवाद से बचें
    नवरात्र मन की शुद्धि का समय भी है। इस दौरान गुस्सा करना, झगड़ा करना या कठोर शब्दों का प्रयोग करना अशुभ माना जाता है।
  3. बाल और दाढ़ी कटवाने से बचें
    व्रत रखने वालों को नवरात्र के दौरान बाल, दाढ़ी या मूंछ नहीं कटवाने चाहिए। इसे व्रत के नियमों के उल्लंघन के रूप में देखा जाता है।
  4. नाखून काटने से बचें
    नौ दिनों में नाखून काटना भी वर्जित माना जाता है। यह समय शरीर से जुड़ी ऐसी गतिविधियों से दूर रहने का माना जाता है।
  5. नशे का सेवन न करें
    तंबाकू, धूम्रपान या किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए, ताकि व्रत की पवित्रता बनी रहे।
  6. पाठ के समय ध्यान बनाए रखें
    यदि आप दुर्गा चालीसा, मंत्र या दुर्गा सप्तशती का पाठ कर रहे हैं, तो बीच में उठना या बातचीत करना उचित नहीं। पूरा मन और श्रद्धा के साथ पाठ करना चाहिए।
  7. घर को खाली न छोड़ें
    यदि घर में नवरात्र के दौरान अखंड ज्योति जली है, तो घर को खाली छोड़कर बाहर नहीं जाना चाहिए। ऐसा करने से पूजा अधूरी मानी जाती है।

इन नियमों का पालन कर नवरात्र के नौ दिन और भी पवित्र और फलदायक बन सकते हैं। श्रद्धा और अनुशासन के साथ व्रत रखने से मां दुर्गा का आशीर्वाद अधिक मिलता है।

Share This Article