महतारी वंदना योजना के नाम पर ऑनलाइन ठगी, इस जिले में महिलाओं से 88 हजार से अधिक की धोखाधड़ी

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में महतारी वंदना योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। शातिर आरोपी ने खुद को अस्पताल का डॉक्टर बताकर बैंक संबंधी जानकारी हासिल की और तीन महिलाओं के खातों से कुल 88 हजार 400 रुपए पार कर दिए।

जानकारी के अनुसार ग्राम भेड़ीमुड़ा की चंचल कश्यप, ममता कश्यप और आकांक्षा कश्यप, जो स्वास्थ्य मितानीन के रूप में कार्यरत हैं, ठगी का शिकार हुईं। आरोपी ने फोन कॉल के जरिए पहले विश्वास जीता, फिर योजना की राशि दिलाने के नाम पर बैंक डिटेल्स और पैसे जमा करने के लिए कहा।

चंचल कश्यप से 5,700 रुपए, ममता कश्यप से बैंक जानकारी लेकर राशि निकाली गई, जबकि आकांक्षा कश्यप के खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में करीब 80 हजार रुपए निकाल लिए गए।

घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर बैंक या ओटीपी जैसी जानकारी साझा न करें।

Share This Article