कोरबा/दीपका: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दीपका मंडल द्वारा सोमवारी बाजार स्कूल मैदान (सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल) में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में श्री ज्योतिनंद दुबे एवं योगाचार्य अर्जुन राजहंस के मार्गदर्शन में उपस्थित जनों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान योग के महत्व, स्वास्थ्य लाभ एवं दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला गया।




योग कार्यक्रम में दीपका मंडल के पदाधिकारियों के साथ युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नियमित रूप से योग अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “योग से निरोग” संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का समापन उत्साह एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ।


