नव विवाहिता की फंदे पर मिली थी लाश, मामले में पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

3 Min Read

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  नव विवाहिता के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पति गौरव कुमार जांगड़े चौकी उपस्थित आकर मर्ग इंटीमेशन कराया कि इसका विवाह मई 2023 में प्रीति निवासी बिलाईगढ़ नवापारा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के साथ सामाजिक व जाति रिवाज से सम्पन्न हुआ था।विवाह बाद से सूचक अपने पत्नि व परिवार के साथ रहता है तथा डी० जे० संचालन का काम करता है। दिनांक 26.03.2024 के सुबह 10.00 बजे आसपास सूचक नहाने, नाश्ता करने के बाद घर के बाहर चला गया था. घर में इसकी पत्नि व परिवार वाले थे जो यह दोपहर 12:00 बजे के आसपास वापस आया तो देखा कि इसकी पत्नि घर में नहीं थी, आसपास खोजबीन किया कोई पता नहीं चला तब यह घर के बाहर बाड़ी में बने टायलेट में गया टायलेट का दरवाजा को धक्का दिया जो अंदर से बंद था, बल लगाकर दरवाजा को तोड़ा को देखा कि इसकी पत्नि प्रीति पुराना इस्तेमाली स्कार्फ़ को टायलेट रूम में बने लोहे के एंगल से बांध कर फांसी लगा कर आत्माहत्या कर ली है का रिपोर्ट दर्ज कराया है जो सूचक के रिपोर्ट पर मर्ग सदर कायम किया जाकर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।

जांच में मृतिका नवविवाहिता होने से विधि अनुसार शव का पंचनामा कार्यवाही श्रीमान् कार्यपालिक दण्डाधिकारी महोदय के द्वारा किया गया है मर्ग जांच में मृतिका के शव पंचायतनामा कार्यवाही, पी०एम० रिपोर्ट एवं मृतिका परिजन का कथनानुसार पाया कि मृतिका का पति गौरव जांगड़े एवं अन्य के द्वारा एक राय होकर मृतिका को प्रताड़ित करते थे जिस प्रताड़ना से तंग आकर मृतिका अपने निवास स्थान के बाथरूम में फांसी लगाकर अत्माहत्या की है कि आरोपीयान के विरूद्ध धारा 306, 34 भादवि का दण्डनीय अपराध का घटित होना पाये जाने से अपराध कमांक 227/2024 धारा 306, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया जाकर आरोपी पति गौरव जांगड़े को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

नाम आरोपी-

1.गौरव कुमार जांगड़े पिता चंदराम जांगड़े उम्र 30 वर्ष मकान नंबर-04 एसबीएस कॉलोनी पुराना चीफ हाउस कोरबा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा।

Share This Article