जंगल से भटक कर चिरमिरी-चोटिया मार्ग पर पहुंचे 4 हाथी, लोगों में दहशत का माहौल

2 Min Read


कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के कई इलाकों में हाथियों का आतंक अब भी जारी है।अचानक जंगल से गांव की तरफ हाथियों के आने से ग्रामीण इलाकों में लोग दहशत में रहने लगे है। लोग घर और बाहर दोनों जगह आसुरक्षित महसूस करने लगे है। कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज स्थित चोटिया-चिरमिरी मार्ग पर 4 हाथी देखें गए, जिन्हें देखकर लोग सहम गए और जहां थे वहीं रुक गए और हाथी के जाने के बाद मार्ग को पार किए। हाथियों की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

  


कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में हाथियों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है, जिससे आम जनता में डर का माहौल देखा जा रहा है। हाथी कभी भी रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं, जिससे लोग काफी डर जाते है। एक बार फिर से केंदई रेंज मे चिरमिरी-चोटिया मुख्य मार्ग पर चार हाथी पहुंच गए। हाथी आराम से सड़क पार कर रहे थे, जिन्हें देखकर लोग सहम गए और जहां थे वहीं रुक गए। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस क्षेत्र में करीब 50 हाथियों का दल विचरण कर रहा है,जिससे लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचा और हाथियों की निगरानी में जुट गई है। चिरमिरी मुख्य मार्ग के आसपास हाथियों को झुंड विचरण कर रहे हैं। गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है। जंगल जाने से मना किया गया है। हाथियों पर निगरानी रखी जा रही है। 

Share This Article