सूने मकान में चोरों ने दी दबिश, 7 लाख नगदी सहित जेवरात किए पार 

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के बालको नगर थाना क्षेत्र में घटित चोरी की एक घटना में जनरल स्टोर संचालक सुरेश साहू को 7 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। पीड़ित पक्ष ने चोरी होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।


जानकारी के अनुसार बालको नगर के मुख्य मार्ग पर सुरेश साहू नामक व्यक्ति का जनरल स्टोर्स संचालित है। इसी से लगे हुए परिसर में उसका मकान है, जहां पर वह परिवार के साथ निवासरत है। बताया जा रहा हैं की परिवार में किसी मांगलिक कार्य के होने से वह अपने परिवार सहित नगर से बाहर गया हुआ था। इस बीच यहां चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में तोड़फोड़ करते हुए इस चोरी की घटना को अंजाम दिया। वापस लौटने पर परिवार को इसकी जानकारी हुई। पीड़ित पक्ष ने बताया कि व्यवसाय व अपनी जरूरत के लिए 7 लाख रुपए रखे थे। चोरों ने नगदी के अलावा जेवरात भी पार किये है। इस मामले में बालको पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिस पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article