अनियंत्रित होकर पलटी कार, बुरी तरह हुई क्षतिग्रस्त

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा-चांपा रिंग रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गलत दिशा से आ रहे हाईवा से बचने के चक्कर में यह हादसा हुआ। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान कार का एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई।

जानकारी के मुताबिक़ सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबा से 10 किमी दूर यह दुर्घटना रिंग रोड नकटीखार के पास हुई। कार क्रमांक सीजी-12-बीएफ- 8977 में बालको नगर गायत्री मंदिर रोड निवासी राकेश रोशन सिंह 45 वर्ष जरूरी कार्य से रिंग रोड से जा रहे थे। इस दौरान सामने से गलत दिशा में हाईवा आते दिखी। उससे बचने राकेश रोशन सिंह ने कार सडक़ से नीचे उतारी, लेकिन उसके बाद भी हाईवा चालक ने टक्कर मार दी। इससे कार बोल्डर से टकराकर पलट गई। बताया जा रहा हैं की एयर बैग खुलने से राकेश बाल-बाल बच गए, पर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने हाईवा चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Share This Article