पेड़ के नीचे खड़े 3 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आए, महिला सहित 2 की मौत

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   प्रदेश में मानसून के इंतजार के बीच कोरबा जिले के कटघोरा के कर्रा गांव में अंधड़-बारिश के बीच मंगलवार दोपहर को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला व एक पुरुष की मौत हो गई है, वहीं एक की हालत गंभीर रूप से घायल है।

यह पूरी घटना कटघोरा के कर्रा गांव की है। जहां बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे भुवनेश्वर सिंह उम्र (42 वर्ष), बसंती कंवर उम्र (40 वर्ष) और मनबोध सिंह उम्र (40 वर्ष) खड़े थे। इसी दौरान वे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, जिसमें भुवनेश्वर सिंह, बसंती कंवर की मौत हो गई। वहीं मनबोध सिंह गंभीर रूप से झुलस गया, जिसकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है।

Share This Article