कोरबा: योग दिवस के शुभ अवसर पर आर्यन पब्लिक स्कूल परिसर पुरानी बस्ती, हरदी बाजार में समस्त ग्राम वासियों एवं सनातनियों द्वारा योग किया गया। इस अवसर पर सनातन संघर्ष समिति के जिला संयोजक अजय कुमार दुबे ने योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग हमारी सांस्कृतिक विरासत है और इस रूप में हमारी विश्व में अलग पहचान है। वर्तमान में संपूर्ण विश्व ने इसे स्वीकार किया है और आज यह सार्वभौमिक हो गया है।

इस अवसर पर विभिन्न योग गुरुओं द्वारा योग के भिन्न-भिन्न आसान कराए गए । जिसमें शंखनाद ,अनुलोम- विलोम, भ्रामरी, कपालभारती , भुजंग आसान, सूर्य-नमस्कार आदि प्रमुख है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बंधु, भारतीय जनता पार्टी के दायित्व वान कार्यकर्ता बंधु, पत्रकार बंधु एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनमें भाजयुमो जिला मंत्री श्री पंकज ध्रुवा,आईटी सेल के कटघोरा विधानसभा प्रमुख श्री बजरंग यादव , भाजयुमो हरदी बाजार मंडल महामंत्री श्री अमरनाथ कौशिक, वरिष्ठ पत्रकार श्री निलेंद्र राठौर ,श्री आदित्य कंवर ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से श्री शशिधर सोनी, श्री सरोज श्रीवास, श्री कानू चरण जी ,श्री दिनेश गुरुद्वान, श्री गजेन्द्र साहू विशेष रूप से उपस्थित हुए।
