आधी रात SBI ब्रांच में लगी भीषण आग, मच गई अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम, देखें वीडियो…..

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के निहारिका क्षेत्र के घंटाघर के पास स्थित एसबीआई बैंक की ब्रांच में आधी रात करीब 12 बजे भीषण आग लग गई। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस व दमकल की टीम को दी। मौके पर पहुंची दमकल कर्मी की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि एसी का स्विच बंद नहीं किया गया था, जिसकी वजह से शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

 

 

 

 

आधी रात बैंक में आग लगने की घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। वही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं रामपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है,अंदर अत्यधिक धुआ होने के कारण थोड़ा कठिनाई जरूर हुई लेकिन स्थिति नियंत्रण में आ गई। बताया जा रहा है कि आग नकदी और जरूरी दस्तावेजों तक पहुंचती उससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह से आसपास के दुकानों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Share This Article