सीएएफ जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप
बीजापुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान ने गुरुवार को आत्महत्या करने की कोशिश की। जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी और गंभीर रूप से घायल हो गया, उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है।
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना तड़के उस समय हुई जब कांस्टेबल मनोज दिनकर भोपालपटनम थाना क्षेत्र के रामपुरम गांव में सीएएफ के शिविर में अपने बैरक में थे। जानकारी के अनुसार, सीएएफ की 15वीं बटालियन के जवान दिनकर ने खुद पर बंदूक तान ली और गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें आगे के इलाज के लिए जगदलपुर (बस्तर जिला) भेज दिया गया। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जवान ने यहां आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका अभी पता नहीं चल सका है।
