अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

1 Min Read

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   थाना प्रभारी हरदीबाजार निरीक्षक मृत्युंजय पाण्डेय के नेतृत्व में हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 26.06.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भिलाईबाजार पुरानी बस्ती निवासी महेष सिंह राजपूत अवैध रूप से महुआ शराब रखकर विक्रय कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी महेष सिंह राजपूत अपने घर के सामने में कच्ची महुआ शराब विक्रय करते मिला जिसके कब्जे से चार अलग अलग जरीकेन में भरा कुल 40 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब व शराब बिक्री रकम 80 रू. को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 173/2024 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपी गिरफ्तार: 
1. महेष सिंह राजपूत पिता खम्हन सिंह राजपूत उम्र 45 वर्ष साकिन भिलाईबाजार पुरानी बस्ती थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा।

Share This Article