10 हाथियों का झुंड धरमजयगढ़ से पहुंचा कुदमुरा रेंज, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज में 10 हाथियों का दल धरमजयगढ़ वन मंडल से कुदमुरा रेंज पहुंचा है। बताया जा रहा हैं की यहां हाथियों की संख्या अब 13 तक पहुंच गई है। कोरबा रेंज के ग्राम केराकछार में 10 हाथियों का दल पहले ही घूम रहा हैं। वन विभाग ने आसपास ग्राम के ग्रामीणों को सतर्क कर दिया है।

कोरबा वन मंडल में अब हाथियों की संख्या 23 हो गयी हैं। जंगल के बीच हाथियों के घूमने से खेती का काम प्रभावित होने लगा है। हाथी अभी शांत हैं और एक ही जगह पर घूम रहे हैं। कुदमुरा रेंज के ग्राम चचिया में 13 हाथी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल के बीच खेत होने की वजह से धान की बोआई नहीं कर पा रहे हैं। कटघोरा वन मंडल में भी हाथियों का झुंड जंगल में ही अधिक समय बिता रहा है।

Share This Article