जंगल में पुटु बीनने गई महिला पर तीन भालुओं ने किया हमला, हालत गंभीर, देखें वीडियो…

2 Min Read

 

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के बालको क्षेत्र के बेला गांव से लगे नवाडीह टापरा जंगल मे पुटु बीनने गई महिला पर तीन भालुओं ने हमला कर दिया, इस हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला को जिला मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।


 



जानकारी के मुताबिक या पूरी घटना बालको क्षेत्र की है। बेला गांव निवासी 36 वर्षीय कमला भगत गांव में रहने वाले लोगो के साथ समूह में 15 लोग गांव से लगे नवाडीह टापरा जंगल पुटु बीनने गए हुए थे सभु जंगल मे अलग अलग और कुछ समूह में पुटु बीन रहे थे इस दौरान अचानक तीन भालू ने कमला भगत के ऊपर हमला कर दिया, तीनों भालू एक महिला पर टूट पड़े महिला की चीखपुकार सुनकर सभी पहुचे और भालू को किसी तरह भगाया। तब जा कर महिला की जान बची, लेकिन भालू के हमले से महिला बुरी तरह घायल हो गई।

घायल महिला के पति दिलीप भगत ने बताया कि वो और उसके दो बच्चे घर पर थे उसकी पत्नी गांव वालों के साथ पुटु बीनने गई हुई थी उसे घर आ कर लोगो ने घटना क्रम की जानकारी दी।तब वो मौके पर पहुचे। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी पहुंचे मौके और घटनाक्रम ली जानकारी ली।वन विभाग ने घायल महिला के परिजनों का बयान दर्ज कर शासन से मिलने वाली तत्कालीन सहायता राशी दी गई।

Share This Article