घर के बाहर खड़ी स्कूटी को शरारती तत्वों ने किया आग के हवाले

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत घर के बहार खड़ी वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। आग किसने और क्यों लगाई है इस बात का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरु कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि एक युवती वाहन पर सवार होकर भदरापारा चेकपोस्ट में दोस्त के घर गई थी। स्कूटी को दोस्त के घर के बाहर खड़ी की थी। रात लगभग डेढ़ बजे पड़ोसी ने वाहन में आगजनी की जानकारी दी। तब तक वाहन जलकर खाक हो गया था। पुलिस ने आगजनी का केस दर्ज किया है।

Share This Article