वार्ड क्रमांक-12 चिमनी भट्टा में पानी ही पानी, घरों में भरा सीवर का गंदा पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी, देखें वीडियो…..

1 Min Read

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  मूसलाधार बरसात ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। सड़क पर जमा हुए सीवर के पानी से लोग परेशान हो रहे हैं। सीवर लाइन जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। नगर निगम के वार्ड नंबर 12 चिमनीभट्टा में देर रात हुए झमाझम बारिश के बाद बस्ती में पूरा पानी ही पानी दिखने लगा। लोगों के घरों में गंदा पानी घुस गया। क्षेत्र में नालियों की साफ-सफाई नही होने से गंदा पानी में घुस रहा है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही जिले में लगातार बारिश होने के कारण लोगों की मुसीबत और भी बढ़ गई है। नालियों की साफ-सफाई नहीं कराए जाने के कारण इसका खामियाजा अब बरसात में भुगतना पड़ रहा है।

 

 

 

Share This Article