आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों हेतु दावा-आपत्ति 7 जुलाई तक आमंत्रित

1 Min Read




कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 एवं सहायिका के 7 रिक्त पदों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे जिसकी जांच एवं परीक्षण उपरांत अनन्तिम मूल्यांकन पत्रक जारी कर दिया गया है, जिसे परियोजना कार्यालय तथा नगर पालिका/ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त मूल्यांकन पत्रक संबंधित वार्ड/ग्राम के पार्षदगणों/ग्राम पंचायत के सरपंच को एवं आंगनबाड़ी केन्द्र में भी उपलब्ध कराए गए हैं।


जारी मूल्यांकन पत्रक पर दावा आपत्ति आमंत्रित की गई है, जिसकी अंतिम तिथि 7 जुलाई 2024 निर्धारित की गई है। आवेदिकाएं कार्यालयीन दिवस पर प्रातः 10 बजे से 5ः30 बजे तक परियोजना कार्यालय में दावा आपत्ति जमा कर सकते हैं।

Share This Article