शराब भट्टी में सेंधमारी कर चोरों ने पार की नगदी सहित शराब पेटी

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के सर्वमंगला-बरमपुर क्षेत्र में स्थित शराब भट्टी में सेंधमारी कर देसी शराब की पेटी व नगद रूपये को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले में जुर्म दर्ज कर पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।



       

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सर्वमंगला-बरमपुर क्षेत्र में स्थित शराब भट्टी का है। जहां सुबह सेल्समेन और सुपरवाइजर ने दुकान खोली तो देखा की दुकान की दीवाल का पीछे हिस्सा टूटा हुआ था। इसकी जानकारी पुलिस और उच्च अधिकारी को दी गई। इस पर जब वह शराब दुकान पहुंचे तो देखा की दुकान की दीवाल टूटी हुई थी और देसी शराब की 4 से 5 पेटी शराब व लाकर में रखी रकम नहीं थी। जिसे कोई अज्ञात चोर के द्वारा दीवाल तोडकर चोरी कर ले गया। चोरी कि उक्त घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी हैं। जिसके आधार पर पूरे मामले मे पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

Share This Article