नशे में धुत युवक ने चाकू से किया हमला, अमरैयापारा नवधा चौक की घटना

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक युवक ने दुसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में युवक घायल हो गया। वहीं, घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। विवाद के कारणों का अभी पता नही चल सका है।

 


जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना मानिकपुर चौकी थाना क्षेत्र की है। जहां अमरैयापारा नवधा चौक पर शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने चाकू से दुसरे युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर फरार हो गया। आनन फानन में घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, और आगे की कार्यवाही कर रही है।

Share This Article