पेट्रोल पंप में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो….

2 Min Read

 

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत इमली छापर स्थित मुस्कान पेट्रोल पंप में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पंप परिसर में खड़ी एक चारपहिया वाहन की चिंगारी भयानक आग में तब्दील हो गई। पहले तो पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने अपने स्तर पर उस चारपहिया वाहन में लगे आग पर काबू पाने पेट्रोल पंप में रखें अग्नि शामक यंत्र, रेत और पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया पर आग तेज हवाओं के साथ फैलने लगी और एक एक कर चार पहिया वाहन से स्कूटी, मालवाहक ऑटो और क्रेन तक जा पहुंची। पेट्रोल पंप में उठी आग की लपटों ने चार वाहन को चपेट में ले लिया, जो जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना पर कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा, एस आई राकेश गुप्ता, आरक्षक लेखराम धीरहे मौके पर पहुंचे। 

 

 

 

लगभग एक घंटे बाद महज एक किलोमीटर दूर एसईसीएल की दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और जो वाहनों में अंतिम आग बची थी उसे बुझाने का काम किया। एसईसीएल दमकल वाहन के पहुंचते ही कोरबा की कोर से एक और दमकल वाहन मौके पर पहुंच चुकी थी, दोनो ही वाहनों ने जल रहें वाहनों में जमकर पानी की बरसात की। हालाकि देर से ही सही दमकल विभाग की वाहनों के आ जाने से आग पंप परिसर में खड़े वाहनों के अलावा पंप परिसर में स्थापित पेट्रोल अथवा डीजल टंकी और कार्यालय में किसी तरह की आग नही लगी अन्यथा नुकसान अधिक हो सकता था। फिलहाल दमकल विभाग की वाहनों को वजह से आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा चुका है। वाहनों के नुकसान के अलावा किसी तरह को जनहानि नही हुई है। आग लगने के कारणों को लेकर प्रथम दृष्टया पेट्रोल टंकी परिसर में खड़ी डीजी वाहन में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। कुसमुंडा पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article