रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना, डरा धमकाकर ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   जिले में एक ससुर ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। बहू ने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. उन्होंने इसकी शिकायत उरगा थाना क्षेत्र में की है. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह पूरा मामला बरबसपुर गांव की है। बहू ने अपनी मां के साथ थाना पहुंचकर आपबीती बताई। पीड़िता के मुताबिक, ससुर शादी के बाद कई सालों तक डरा धमकाकर लगातार दुष्कर्म कर रहा था. विरोध करने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देता था. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी 39 वर्षीय लक्षमण दास महंत पर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी
Share This Article