एटक के श्रमिक नेता पर अज्ञात लोगों ने किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से हुए घायल
कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के दीपका थाना अंतर्गत श्रमिक संगठन एटक के नेता मनमीत पर अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार दीपका थाना अंतर्गत सोमवारी बाजार के पास देर रात लगभग 10 बजे मनमीत के साथ अज्ञात युवकों ने रॉड, लाठी, डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर श्रमिक नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां उनका उपचार जारी है।
वही प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि पहले सिर पर रॉड से वार किया गया, उसके बाद सीने में दोबारा हमला किया फिर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
