तेज रफ्तार कार का कहर, टक्कर मारने के बाद बाइक सवारों को 100 मीटर तक घसीटा, हालत गंभीर

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में बीती रात बड़ा हादसा हुआ है यहां कोसाबाड़ी चौक से कुछ दूर पर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक स्विफ्ट डिजायर और बाइक सवारों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्विफ्ट डिजायर बाइक सवार को 100 मीटर तक घसीटती रही। घटना के बाद स्विफ्ट डिजायर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए 112 की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है । 

आपको बता दें कि लगभग 1 वर्ष पहले पेट्रोल पंप संचालक पर लोगों ने आरोप लगाया था कि पेट्रोल पंप संचालक निगम के अधिकारियों से साठ गांठ कर पेट्रोल पंप संचालन के लिए जनहित का हवाला देते हुए बनाए गए डिवाइडर को तुड़वा दिया इसके बाद लोगों ने डिवाइडर तोड़े जाने का भारी विरोध भी किया था और

लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंप के सामने बने डिवाइडर के टूटने से दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है। जिसे प्रशासन को गंभीरता से लेने की जरूरत है जिससे लोगों को दुर्घटनाओं से बचाया जा सके।

Share This Article