कुएं की सफाई करने उतरे दो युवक हुए बेहोश, मचा हड़कंप

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह कुएं की सफाई करने उतरे दो युवक बेहोश हो गए। आनन-फानन एक युवक को बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में कुंआ की सफाई करते समय अचानक दो युवक बेहोश हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मचगया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी, जिसपर डायल 112 व संजीवनी एक्सप्रेस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। वही नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने एक युवक को कुंआ से बाहर निकाल लिया हैं। दूसरे को कुंआ से बाहर निकालने का प्रयास जारी हैं। कुंए में डूबे युवकों का नाम जगत राम और साहेब लाल बताया जा रहा हैं। बेहोश हुए युवक को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

Share This Article