चोरी के बाइक सहित 2 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा 

2 Min Read

चोरी के बाइक सहित 2 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा 

जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  मोटर साइकल चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 नग मोटर साइकल बरामद किया गया है। प्रार्थी गुरुपित सिंह निवासी कुरदा थाना चांपा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 22 अगस्त को अपनी मोटर सायकिल HF दिलक्स क्रमांक CG 12 BF 9166 को घर के सामने रात्रि में खड़ी किया गया था। दूसरे दिन सुबह देखा तो मोटर सायकल नही था किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।

चोरी किए गए मोटर साइकिल एवम अज्ञात आरोपी की चांपा पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में विवेचना के दौरान मुखबीर सूचना मिला की आरोपी अनुराग उर्फ संजू यादव द्वारा एक चोरी की मोटर सायकल अपनी पास रख कर चला रहा है जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर मोटर सायकल HF दिलक्स क्रमांक CG 12 BF 9166 को अपने साथी महेश सारथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। जिला कोरबा के कोतवाली क्षेत्र में भी एक मोटर सायकिल ड्रीम योग CG 12 AH 4623 को भी चोरी करना स्वीकार किए जिसे भी बरामद किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी गिरफ्तार-

(01) अनुराग उर्फ संजू यादव पिता उत्तम यादव उम्र 24 वर्ष निवासी जगदलला चांपा।

(02) महेश सारथी पिता करमन सारथी उमर 32 साल मिशन रोड हरदी गोदाम चांपा।

Share This Article