कार के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी

1 Min Read

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां गैरेज के बाहर एक कार के अंदर महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार यह मामला कोतवाली थाना का है। कोतवाली थाना क्षेत्र के पुजारी पार्क स्थित भक्कू गैरेज की यह घटना है। रविवार की शाम गैरेज के बाहर एक कार में महिला की लाश मिली। मृतिका की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस को घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article