हाइवा ने बाइक सवार 2 दोस्तों को लिया चपेट में, 40 मीटर तक घसीटता रहा, एक की हुई दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर

2 Min Read

हाइवा ने बाइक सवार 2 दोस्तों को लिया चपेट में, 40 मीटर तक घसीटता रहा, एक की हुई दर्दनाक मौत, दूसरा गंभी


जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जांजगीर-चांपा में NH-49 पर एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां कोयला लोड हाइवा ने बाइक सवार 2 दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे ही हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

जानकारी अनुसार यह पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। ग्राम झलमला निवासी दो दोस्त संत दास मानिकपुरी और शिव कुमार कर्ष (25 वर्ष) किसी काम से कोटमीसोनार गांव गए हुए थे। शनिवार शाम करीब 4 बजे वापस अपने गांव झलमला जा रहे थे। इस बीच NH-49 ओवर ब्रिज पर हादसे का शिकार हो गए। इतना ही नहीं हाइवा दोनों युवकों को 40 मीटर तक घसीटते ले गया। दोनों दोस्त हाइवा के चक्के के नीचे आ गए। मौके पर शिव कुमार कर्ष की मौत हो गई। वहीं संत दास के का पैर बुरी तरह से कुचला गया। सिर पर भी गंभीर चोट आई है। वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।


घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घायल युवक संत दास को सीएचसी अस्पताल अकलतरा लाया गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। हाइवा चालक मौके पर वाहन को छोड़ कर फरार हो गया है। वाहन को पुलिस ने जब्त किया है, चालक की तलाश की जा रही है

Share This Article