दिनदहाड़े स्कूटी से लाखों की उठाईगिरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुईं घटना, देखें वीडियो…..

1 Min Read

दिनदहाड़े स्कूटी से लाखों की उठाईगिरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुईं घटना, देखें वीडियो…..

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: बिलासपुर जिले के व्यापार विहार में दिनदहाड़े स्कूटी से लाखों की उठाईगिरी का मामला सामने आया है। बाइक सवार आरोपी व्यापारी की स्कूटी में रखे पैसों से भरे बैग को लेकर फरार हो गया। बैग में ढाई लाख रुपए था, जिसे आरोपी ले भागे। उठाईगिरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

पीड़िता ने घटना की सूचना तुरंत तारबाहर पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई। वहीं पास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, जिसमें उठाईगिरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर का फुटेज सामने आया है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

 

Share This Article