सिजी एन एन 24 न्यूज़ कोरबा :-
कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा विभाग की लचर व्यवस्था, प्रशासनिक अव्यवस्थाओं और जनसमस्याओं को लेकर बढ़ते असंतोष के बीच NSUI जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह राठौर मां मड़वारानी धाम पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक प्रेमचंद पटेल की कथित निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए दो जोड़ा नारियल चढ़ाकर क्षेत्र की जनता के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। राठौर ने कहा कि क्षेत्र की जनता स्कूलों की बदहाल स्थिति, बुनियादी सुविधाओं की कमी तथा शासन-प्रशासन से जुड़े कार्यों में लगातार परेशानियों का सामना कर रही है, लेकिन जनप्रतिनिधियों की ओर से अपेक्षित सक्रियता दिखाई नहीं दे रही है। इन परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने मां मड़वारानी के चरणों में प्रार्थना अर्पित की। प्रमुख बिंदु
🔹 *शिक्षा व्यवस्था पर सवाल* – विद्यालयों में संसाधनों की कमी, शिक्षकों के रिक्त पद और अव्यवस्थाओं को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
🔹 *जनता की बढ़ती परेशानियां* – प्रमाण पत्र, योजनाओं और अन्य शासकीय कार्यों के लिए लोगों को लगातार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
🔹 *मनमोहन सिंह राठौर* ने कहा – “जब क्षेत्र की जनता समस्याओं से जूझ रही हो और जनप्रतिनिधि निष्क्रिय दिखाई दें, तब मां मड़वारानी की शरण में जाकर जनता की खुशहाली की कामना करना हमारा दायित्व बन जाता है। हमने दो जोड़ा नारियल अर्पित कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और जनप्रतिनिधियों को जनसेवा के प्रति संवेदनशील बनाने की प्रार्थना की है।”
🔹 *मां मड़वारानी से कामना* – क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिले, शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो और आम जनता को राहत मिले, इसी उद्देश्य से विशेष पूजा-अर्चना की गई।
मड़वारानी दरबार में NSUI जिला अध्यक्ष मनमोहन राठौर ने क्षेत्र की खुशहाली और क्षेत्र विधायक की निष्क्रियता से परेशान जनता को राहत देने की कामना किया
