गले और हाथ की नस काट युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम
बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: बिलासपुर जिले में एक युवक के लिए डायल 112 टीम ने मसीहा बनी है। बताया जा रहा है युवक आत्महत्या करने गले और हाथ की नस काट लिया था। जिसकी सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस की डायल 112 को सूचना मिली थी कि एक युवक आत्महत्या करने के लिए गले और हाथ की नस काट लिया है, बहुत अधिक खून निकलने से जिसकी हालत बहुत ही गंभीर हो गई है। सूचना के पाँच मिनट बाद ही सिविल लाईन 112 में पदस्थ आरक्षक 1221 सूर्यकांत राठौर एवं चालक योगेश कौशिक द्वारा युवक को तत्काल डायल 112 वाहन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। वहीं डॉक्टरों ने कहा की समय पर अस्पताल पहुँच जाने से युवक की जान बचाई जा सकी। वही इसके बाद युवक के परिजनों ने बिलासपुर पुलिस और सिविल लाइन 112 को धन्यवाद किया।
