आधी रात सड़क पर दिखा हाथियों का झुंड, जाम में फंसे राहगीर

1 Min Read


कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में 48 हाथियों का झुण्ड अलग-अलग दल में विचरण कर रहे। बताया जा रहा है कि बीती रात लमना-जटगा मार्ग पर करीब 1 घंटे तक अपने झुंड से अलग होकर तीन दंतैल हाथियों ने उत्पात मचाया। जिससे मार्ग पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर हाथी मित्र दल स्टाफ एवं डायल 112 के पहुंचने व सायरन बजाने के बाद भी हाथी मार्ग में डटे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा गया तब जाकर स्थानीय लोगों एवं वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

विभागीय तौर पर बताया जा रहा है कि 48 हाथियों का झुंड दो भागों में बंटा है। कुछ हाथी कोदवारी पहाड़ में और कुछ दल बेलबंधा पहाड़ में है। 4 हाथी देर शाम बेलबंधा पहाड़ से उतरकर लामीदहरा में खेत में धान खाते नजर आए। हाथी आए दिन किसानों की खड़ी फसल को चौपट कर रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Share This Article