2 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

1 Min Read

2 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जांजगीर के शांतिनगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 2 साल की मासूम बच्ची से हैवानियत की गई। मासूम बच्ची को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्ची का इलाज किया जा रहा है। घटना के बादएसपी विवेक शुक्ला, एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल मौके पर पहुंचे थे और पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची थी।

जानकारी के मुताबिक शांतिनगर में एक ठेले के पास मासूम बच्ची को लोगों ने देखा और मौके पर भीड़ जुट गई। फिर डायल 112 की मदद से मासूम बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसपी विवेक शुक्ला, एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल जिला अस्पताल पहुंचे। मामले में पुलिस द्वारा एफ आई आर दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और परिजन के साथ ही आसपास के लोगों का बयान लिया जा रहा है। फिलहाल, आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं चला है। पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Share This Article