BSNL कंपनी की महंगी बैटरियों की चोरी, मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले के तखतपुर पुलिस को BSNL कंपनी की महंगी बैटरियों की चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। चोरी के मामले में खरीदार सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार BSNL कंपनी के JDO समीर कुमार भगत ने कुछ दिन पहले तखतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि निगारबंद गांव के टावर के लिए मंगाई गई 9 बैटरियां कीमत (1.60 लाख रुपये) चोरी हो गई है। तखतपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और 2 दिन के भीतर चोरी के आरोपियों को पकड़ लिया गया।
चोरी को अंजाम देने वाले आरोपी अमित मसी उर्फ नैकडा, छोटू सतनामी, वीरू देवार, शिवा देवार समेत पांच अन्य सभी तखतपुर के कॉलेज पारा के निवासी हैं। पुलिस ने चोरी की गई बैटरियों को खरीदने वाले दुकानदार यश कसार, निवासी बजरंग नगर तखतपुर को भी गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
