चलती कार में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी

1 Min Read

चलती कार में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  नेशनल हाइवे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। किसी तरह कार चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। यह घटना बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाइवे पर हाईकोर्ट के पास हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर चकरभाठा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article