नैशनल हाईवे-43 में दर्दनाक हादसा:  दो ट्रकों में जोरदार टक्कर, हादसे में एक ड्राइवर की मौत

1 Min Read

अंबिकापुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  अंबिकापुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार 2 ट्रकों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरे ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर में राधापुर बैरियर के पास मुख्य मार्ग नैशनल हाईवे-43 में हादसा हुआ है। देर रात 12 बजे के आसपास साइड लेने के दौरान दो ट्रक आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरा ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया। वहीं 112 की टीम की मदद से मृतक के शव को CHC सीतापुर भेजा गया। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

Share This Article