कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के पाली-कटघोरा फोरलेन मार्ग पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान पाली क्षेत्र के मादन मोहल्ला निवासी नितेश श्याम, पिता शिव प्रसाद श्याम के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार बीते महीने पतरापाली फोरलेन हाईवे पर घुईचुवां के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नितेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद हाईवे एंबुलेंस की सहायता से उसे पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर बिलासपुर के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया।
करीब 15 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद आखिरकार नितेश ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल है। वहीं पाली पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, 15 दिन बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम
