आकस्मिक चेकिंग में दो लोगों से चाकू बरामद, 12 पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई

2 Min Read

आकस्मिक चेकिंग में दो लोगों से चाकू बरामद, 12 पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   बिलासपुर जिले के सकरी थाना पुलिस ने क्षेत्र में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो व्यक्तियों के पास से अवैध रूप से धारदार चाकू बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपी 1.लक्की पांडे पिता गोपाल पांडे, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14, सकरी, 2.साहिल खान पिता अकरम खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी संतोषी नगर, रायपुर (वर्तमान निवास-सकरी) के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

वहीं इलाके अलावा अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी राजकुमार वर्मा, रविशंकर साहू, सागर शुक्ला, समीर सरजाल, वैभव शुक्ला, वीरेंद्र ध्रुव, अशोक साहू, राम अवतार यादव, निखिल सूर्यवंशी, सुखदेव साहू, राजू साहू, प्रियांक अग्रवाल इन सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा की जा रही इस प्रकार की कार्रवाई क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनहित बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह अभियान न केवल असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त संदेश देता है, बल्कि स्थानीय नागरिकों के बीच पुलिस की तत्परता और सक्रियता के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ करता है।”

Share This Article