मधुमक्खियों के डंक से घायल ग्रामीण ने तोड़ा दम, घर पर कर रहा था जड़ी-बूटी से इलाज

1 Min Read

मधुमक्खियों के डंक से घायल ग्रामीण ने तोड़ा दम, घर पर कर रहा था जड़ी-बूटी से इलाज

जशपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के बालाझर चिमटापानी गांव में मधुमक्खियों के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, रामू मिंज जंगल में लकड़ी बीनने गया था, इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। डंक लगने से गंभीर रूप से घायल हुए रामू ने अस्पताल न जाकर घर पर ही तीन दिन तक जड़ी-बूटी से इलाज कराया। लगातार दर्द और सूजन बढ़ने पर उनकी आज मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Share This Article