अवैध शराब के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 7 दिन में 41 मामले दर्ज

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के खिलाफ कोरबा पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पिछले एक सप्ताह में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत कुल 41 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से नियमित जांच एवं अभियान चलाए जा रहे हैं। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की गई।

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल अपने निकटतम थाना, डायल 112 या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से नशामुक्त, सुरक्षित और अपराधमुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की भी अपील की है।

Share This Article